त्योहारी सीजन से पहले रेलवे की सभी बुकिंग फुल, अब यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
आगरा : दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेन से अपनों के पास जाने की इच्छा रखने वाले चिंता में हैं। दो महीने पहले ही ट्रेनों में सीट फुल हो गई है। कई ट्रेन ऐसी हैं जिनमें वेटिंग है और कई में तो वेटिंग भी उपलब्ध नहीं है। लोग आरक्षण कराने के लिए परेशान हो रहे हैं।
दिवाली 21 अक्तूबर को है। छठ पर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए अभी 2 महीने का समय बाकी है, लेकिन ट्रेनों में अभी से सीट फुल हो गई हैं। त्योहार मनाने के लिए आमतौर पर लोग एक या दो दिन पहले ही ट्रेनों से जाते हैं। रेलवे की आईआरसीटीसी एप के अनुसार आगरा फोर्ट से गया की ओर चलने वाली सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 18 अक्तूबर के लिए कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है।
आगरा कैंट-कोलकाता ट्रेन में 18 अक्तूबर को वेटिंग 100 के पार है, स्लीपर कोच में 144 की वेटिंग है। आगरा कैंट से लखनऊ जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस में 18 अक्तूबर के लिए वेटिंग की सीट भी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही आगरा कैंट से जाने वाली मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में भी 18 अक्तूबर के लिए कोई सीट उपलब्ध नहीं है।
आगरा फोर्ट से चलने वाली मरुधर और अवध एक्सप्रेस में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। 18 अक्तूबर के लिए इसमें भी कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। आगरा की ओर से चलने वाली ऐसी लंबी दूरी की कई ट्रेनें हैं, जिनमें सामान्य सीट तो क्या वेटिंग की भी सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अपने घर वालों के साथ त्योहार मनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि त्योहार पर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेन में कोच भी बढ़ाए जाएंगे।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान