रिनपास में 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित टेलीफिल्म होगी प्रदर्शित
रांची (झारखंड):
रांची स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकिएट्री एंड अलाइड साइंसेज (रिनपास) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर संस्थान 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन करेगा।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रिनपास पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निदेशक डॉ. अमूल रंजन से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।
समारोह में होंगे कई कार्यक्रम
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह का उद्घाटन करेंगे और रिनपास को कई सौगातें देंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित एक टेलीफिल्म प्रदर्शित होगी। साथ ही मुख्यमंत्री पोस्टर का विमोचन करेंगे और नई योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।
समारोह में इलाज कर स्वस्थ हो चुके मरीजों को सम्मानपूर्वक समाज में पुनः शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा शुरू की जाएगी, जिसके जरिए चिकित्सक राज्य से बाहर के मरीजों को भी परामर्श दे सकेंगे।
छह जिलों में खुलेंगी शाखाएं
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिनपास जैसे संस्थान पर झारखंड को गर्व है। पिछली सरकारों ने इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, लेकिन मौजूदा सरकार ने व्यवस्थाओं में सुधार किया है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के छह जिलों में रिनपास की शाखाएं खोली जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को दूर-दराज भटकना न पड़े।
मंत्री ने कहा कि रिनपास में नई तकनीकें और सुविधाएं लाई जाएंगी और इसे और बेहतर बनाया जाएगा।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।