सगे भांजे ने मौसी को बेहोश कर बलात्कार किया और हत्या कर शव को संदूक में बंद कर भाग गया
मैहर: रिश्तों की एक और चिता जलाई गई है। सगे भांजे ने पहले मौसी को बेहोश कर दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को संदूक में बंद कर भाग गया। रौंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के मैहर जिला में पेश आया है। यहां पुलिस ने एक महिला के उसी के घर में एक संदूक में शव बरामद होने के मामले का खुलासा करते हुए उसके भांजे को गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक किशन चौधरी (22) ने पहले अपनी सगी मौसी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को संदूक में बंद कर दिया। मैहर पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 अगस्त को महाराजपुर मे एक महिला का शव उसके घर में एक संदूक में मिला था। महिला जब घर मे अकेली थी तभी उसका भांजा किशन चौधरी घर में चोरी की नीयत से घुस आया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने अपनी मौसी का पहले गला दबाया, जिससे महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही आरोपी ने मौसी के साथ दुष्कर्म किया और उसका शव एक संदूक मे बंद कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
नकाबपोश बदमाशों का आतंक, युवक से सोने की चेन और मोबाइल लूटा
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
धमाकेदार मतदान: हिंसा के बीच भी बंगाल में 62.18% वोटिंग पार