खाद के लिए आए आदिवासी किसान के साथ पुलिसकर्मियों का बर्बर व्यवहार, मारपीट के बाद थाने में किया गया जबरदस्ती ले जाना
रीवा: एमपी में किसानों के खाद की बोरी लेना किसी जंग से कम नहीं है। खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है। किसानों को कई जगहों पर खाद तो नहीं मिली रही लेकिन पुलिस की मार जरूर पड़ रही है। खाद बिक्री केंद्र पर एक आदिवासी किसान को पुलिस ने लात घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। किसान टोकन लेकर खाद लेने गया था, जहां इसे मात्र दो बोरियां दी जा रही थी।
पांच बोरी मांगने पर पिटाई मिली
वहीं, आदिवासी किसान पांच बोरियों की मांग कर रहा था। इस दौरान पुलिस जवानों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करते हुए किसान को थाने ले गए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वही प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बनी रही है। मौके पर एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे।
विंध्य इलाके में बड़ी है समस्या
खाद की समस्या मध्य प्रदेश के विंध्य इलाके में खास तौर पर रीवा जिले में लगातार बनी हुई है। किसान यूरिया खाद के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। दो-दो दिन लाइन में लगने के बाद यूरिया खाद बड़ी मुश्किल से किसानों को मिल रही है।
जवानों ने कर दी पिटाई
दरअसल, रीवा जिले तराई अंचल जवा विकास खंड किसान समृद्धि केंद्र पर आज सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लगी थी। एक आदिवासी किसान पांच बोरी यूरिया खाद की मांग कर रहा था। जबकि वितरण करने वाले अधिकारी दो बोरी यूरिया खाद दे रहे थे। इतने में किसान आक्रोशित हो गया और वह हंगामा करने लगा। तब पुलिसकर्मियों किसान को पीटते हुए गाड़ी में बैठाया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जानकारी मुताबिक जब किसान पीटते पुलिस कर्मी ले जा रहे थे। उस दौरान कृषि एवं राजस्व विभाग अधिकारी मौजूद रहे लेकिन किसी ने रोका नहीं है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण