दिव्या खोसला दिखीं ‘एक चतुर नार’ स्क्रीनिंग पर, अवनीत कौर ने ‘लव इन वियतनाम’ इवेंट में खींचा ध्यान
मुंबई: दिव्या खोसला की फिल्म ‘एक चतुर नार’ और अवनीत कौर की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। इन फिल्मों के इवेंट्स में फिल्म की स्टार कास्ट को देखा गया। सभी अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए।
दिव्या खोसला ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं
फिल्म ‘एक चतुर नार’ की स्क्रीनिंग पर दिव्या खोसला को साड़ी लुक में देखा गया। एक्ट्रेस के साथ इस इवेंट में फिल्म के हीरो नील नितिन मुकेश भी शामिल हुए। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नील और दिव्या खोसला एक दम अलग अवतार में दिखाई देंगे। टी-सीरीज ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं।
अवनीत कौर का नजर आया ग्लैमरस अंदाज
‘लव इन वियतनाम’ फिल्म से जुड़े इवेंट में अवनीत कौर का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। वह रेड कलर के गाउन में नजर आईं। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। इसकी कहानी देश की सीमाओं को पार करती है और प्यार की अलग दुनिया में दर्शकों को लेकर जाती है। फिल्म में अवनीत कौर के अलावा शांतुन महेश्वरी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वियतनामी एक्ट्रेस खा नागन भी हैं। फिल्म में लव ट्राइएंगल है, जो इन तीनों के किरदार के बीच बनता है। 'लव इन वियतनाम' को ओमांग कुमार, कैप्टन राहुल बाली ने प्रोड्यूस किया है, राहत शाह काजमी इसके डायरेक्टर हैं।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण