पवन सिंह का नाम लेकर बेचे गए टिकट, वाराणसी में गरबा नाइट पर लोगों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
शारदीय नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक तौर पर वाराणसी में जगह-जगह डांडिया और गरबा का आयोजन भी हो रहा है. इसी क्रम में बनारस के कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्थित एक होटल में ऐसा ही आयोजन किया गया था. इस आयोजन को लेकर बाकायदा प्रचार-प्रसार किया गया था. साथ ही ये बता कही कई थी कि इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह भी मौजूद रहेंगे. हालांकि प्रसाशन से अनुमति नहीं लिये जान के चलते कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया.
दरअसल एक महीने पहले से पवन सिंह के नाम पर इस कार्यक्रम का जोर शोर से प्रचार भी किया गया था. हलांकि जानकारी के मुताबिक इसको लेकर कलाकार से कोई सहमति बनी थी. साथ ही जिला प्रशासन से इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी. प्रसाशन से अनुमति नहीं लिए जाने के चलते प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को रोक दिया गया. बनारस के साथ ही अन्य पड़ोसी जनपदों व बिहार से भी जिन लोगों ने टिकट लिया था जब वो यहां पहुंचे तो पता चला कि कार्यक्रम नहीं होगा.
लोगों ने किया हंगामा
इन पर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने कहा कि आयोजक मौके से फरार है. होटल प्रबन्धन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. मामले लोगो पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे. उन लोगों ने आयोजकों को फ्रॉड बताते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा स्कैम है. यहां के व्यापारियों ने लोगों को पवन सिंह के नाम पर मूर्ख बनाया है. उन लोगों ने पवन सिंह के नाम पर विज्ञापन कर मोटा पैसा लिया था, लेकिन बिना किसी सूचना के के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है.
आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
आक्रोशित लोगों का कहना है कि होटल प्रबंधन बताए कि हमारा पैसा कैसे रिफंड होगा. मामले में गुस्साए लोगों ने हंगामे के बाद कैंट पुलिस ने महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी, अनिल साहू और होटल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व