‘कांतारा 2’ की तारीफ में बोले वांगा- मास्टरपीस! ऋषभ शेट्टी ने यूं जताई खुशी
मुंबई: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराहना मिल रही है। इसके अलावा मनोरंजन जगत के सितारे भी अभिनेता और उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। आज शुक्रवार को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने 'कांतारा चैप्टर 1' को मास्टरपीस बताते हुए एक पोस्ट किया है। चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कहा।
‘कांतारा चैप्टर 1’ को बताया मास्टरपीस
मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आज शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने 'कांतारा चैप्टर 1' और ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'कांतारा चैप्टर 1 एक मास्टरपीस फिल्म है। भारतीय सिनेमा ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह एक सिनेमाई तूफान है, दिव्य और अडिग रहने वाला। ऋषभ शेट्टी ने वन-मैन शो पेश किया है, जिसे उन्होंने अकेले ही गढ़ा और निभाया है।’ इसके साथ ही निर्देशक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अजनीश लोकनाथ को विशेष धन्यवाद दिया।
ऋषभ शेट्टी ने दी प्यारी प्रतिक्रिया
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के इस ट्वीट पर अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘धन्यवाद भाई।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
'कांतारा चैप्टर 1' ने की जबरदस्त शुरुआत
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 60 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। अब इस वीकएंड फिल्म की कमाई में और बढ़त देखने को मिल सकती है।
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश