झारखंड राजनीति में हलचल, बाबूलाल मरांडी की बहू से मारपीट का मामला दर्ज
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. इस हमले में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. पूरी घटना हजारीबाग के अमृत नगर पूजा पंडाल की बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच कर रही है.
मरांडी की बहू प्रीति किस्कू की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वह शाम करीब 7:15 बजे अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थीं, तभी यह पूरी घटना घटी है. इस घटना में उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हुआ है. घटना के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे. इसके बाद भी किसी तरह का बीच-बचाव नहीं किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
सीएम बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति बहू ने बताया कि उनकी गाड़ी जैसे ही अमृत नगर पूजा पंडाल के पास पहुंची, विसर्जन जुलूस में फंस गई. ड्राइवर ने भीड़ से रास्ता खाली करने की गुजारिश की, लेकिन इसी दौरान बातचीत बढ़ गई. आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान जब प्रीति बीच-बचाव करने उतरीं, तो उनके साथ भी गाली-गलौज व बदतमीजी की गई.
प्रीति किस्कू ने अधिकारियों से अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. हजारीबाग पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने राज्य के गठन के बाद नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक सीएम पद संभाला था. वे झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के संस्थापक भी हैं, जिसका बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया था. पूर्व सीएम के परिवार के साथ हुई इस कथित मारपीट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं.
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश