आदिवासी संगठनों ने सारंडा सेंचुरी मामले पर किया आंदोलन तेज, 25 अक्टूबर से कोल्हान क्षेत्र में नाकेबंदी की चेतावनी
सारंडा सेंचुरी मामले में आदिवासी संगठनों ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन में राज्यपाल से पुनर्विचार करने की अपील की गई है. आदिवासी संगठनों ने इसी के साथ 25 अक्टूबर को कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी करने का भी ऐलान किया है.
आदिवासियों का कहना है कि जिस लड़ाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्चतम न्यायालय में लड़ रहे हैं उसी के समर्थन में आज हम कोल्हान-सारंडा क्षेत्र की सड़कों पर उतरे हैं. आदिवासियों ने कहा कि सारंडा जंगल क्षेत्र में रह रहे लोगों पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सारंडा क्षेत्र में रह रहे लोगों को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उनका कहना है कि विरासत में मिले विवादों को सुलझाने की कोशिश हो रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने कहा कि मेरी मुख्य चिंता है सारंडा क्षेत्र में रह रहे लोगों के भविष्य और उनकी सेहत को लेकर है.
उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई इस बात को लेकर है कि जिन्होंने जंगल लगाया, जिन्होंने उसे बचाया, उन्हें अब किसी नियम-कानून से परेशानी न हो. सीएम ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक हम आदिवासियों को नियमों में बांधकर परेशान करते रहा जाएगा.
लोगों के अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लड़ रहे हैं और वहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे. खनिज संसाधन को कुछ समय तक नजरअंदाज भी कर सकते हैं लेकिन लोगों के अधिकार से कोई समझौता नहीं होगा.
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं