मानसून गया तो सर्दी आई, झारखंड के कई जिलों में पारा लुढ़का, मौसम विभाग ने कहा – आने वाले दिन और ठंडे होंगे
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी कड़ी धूप और एकदम खिला आसमान देखा गया. इस बार लगता है कि ठंड बेजोड़ पड़ने वाली है, जिस वजह से लोग सुबह के 5:00 बजे शॉल ओढ़कर मॉर्निंग वॉक करते दिखे. वहीं, शाम के 6:00 के बाद हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा. यही हाल लगभग राज्य के सभी जिलों में देखा गया. इसके लिए रांची मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
झारखंड से पूरी तरह लौटा मानसून
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने आधिकारिक तौर पर बताया कि अब मॉनसून पूरी तरह लौट चुका है. अब किसी तरह का कोई भी सिनॉप्टिक फीचर नहीं देखा जा रहा है. जहां आने वाले दिनों में खासतौर पर दिवाली और छठ में मौसम काफी साफ रहेगा और लोग सारे त्यौहार को अच्छे मौसम में मना पाएंगे.
अब निकालना पड़ेगा गद्दा-रजाई
झारखंड के लातेहार में तो हालत ऐसा है कि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे शाम में लोग शॉल और रात में थोड़ा मोटा कंबल ओढ़ने पर मजबूर हो रहे हैं. वहीं, रांची में भी अब रात में बिना कंबल के सोना मुश्किल हो गया है. यहां का न्यूनतम तापमान अचानक से 5 डिग्री तक की गिर गया है. अब न्यूनतम तापमान लगभग हर जिले का 16 से 19 डिग्री के करीब पहुंच चुका है.
आज कोई अलर्ट नहीं
आज अगर रांची मौसम के बारे में बात की जाए तो आज किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम एकदम शुष्क रहेगा. दोपहर में अच्छा खासा खड़ा धूप, लेकिन 3:00 बजने के बाद ठंडी हवाएं और गुलाबी ठंड अपना असर दिखाएगी. हालांकि आसमान एकदम साफ रहेगा.
ध्रुवा डैम से सनसेट को देखने उमड़ी भीड़
रांची के ध्रुवा डैम से सनसेट का नजारा बड़ा खूबसूरत नजर आता है. जहां बारिश के बाद आखिरकार एकदम खूबसूरत सनसेट का दर्शन करने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. रांची का टूरिस्ट प्लेस में भी चहल-पहल काफी बढ़ गई है. यही हाल पूर्वी सिंहभूम और नेतरहाट जैसे जिलें में भी देखा जा रहा है.
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन