प्रशांत किशोर का बड़ा कदम, महिला उम्मीदवारों पर फिर जताया भरोसा
मुजफ्फरपुर। जन सुराज पार्टी की ओर से सकरा विधानसभा सीट के लिए रेणू पासवान और पारू से रंजना सिंह को सिंबल दिया गया है। दोनों प्रत्याशियों ने इसकी पुष्टि भी की है। बताया कि पार्टी का सिंबल मिल गया है। अब शीघ्र ही नामांकन करेंगी।
हालांकि, जन सुराज की ओर से अभी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी नहीं की गई है। गुरुवार को सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।
विदित हो कि सकरा सुरक्षित सीट है। यहां से कई कार्यकर्ता टिकट प्राप्त करने की रेस में थे, लेकिन पार्टी ने अंतत : रेणू पासवान के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। वे पिछले कई माह से सकरा में सक्रिय भी हैं।
रेणू ने बताया कि सकरा विधानसभा से विधायक रहें और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राजस्व मंत्री शिवनंदन पासवान की नतिनी है।
उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्होंने बाल विवाह को ठुकराकर शिक्षा की राह चुनी। उन्होंने इंफोसिस जैसे संस्थान में 15 वर्षों तक मैनेजमेंट लीडर के रूप में काम किया।
बालिका शिक्षा और आत्मरक्षा, शौचालय, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता और घरेलू हिंसा कानूनी अधिकारों पर कई कार्यशालाएं की और अभियान चलाया। उन्होंने देश का प्रधिनित्व संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी किया। वर्ष 2021 में उन्हें वर्ल्ड इकानोमिक फोरम द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुना गया था।
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा