रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में दिखेंगे विवेक ओबेरॉय? खुद किया विभीषण के रोल का जिक्र
मुंबई: विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जिनमें नमित मल्होत्रा की 'रामायण', प्रभास के साथ 'स्पिरिट' और फिल्म 'मस्ती 4' शामिल है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में विवेक रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं विवेक ने इस फिल्म के लिए कुछ खास किया है, जो इस फिल्म के किसी एक्टर ने नहीं किया है।
विवेक ने दान की अपनी फीस
विवेक ओबेरॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने निर्माता नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे विभीषण की भूमिका के लिए एक पैसा नहीं चाहिए। पूरी फीस मैं कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए दान करूंगा। मुझे उनका काम पसंद है और यह फिल्म भारतीय सिनेमा को दुनिया में चमकाएगी। पहली भाग की एडिटिंग पूरी हो गई। शूटिंग जून 2025 में खत्म हुई। अब वीएफएक्स पर 300 दिन काम होगा। पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है।'
हॉलीवुड को करारा जवाब
विवेक ने फिल्म को लेकर आगे कहा, ''रामायण' एक ऐतिहासिक फिल्म है। टीम के साथ काम करके मजा आया। यश, रकुल प्रीत सिंह समेत सभी अच्छे हैं। कुछ शूटिंग बाकी है।' विवेक ने आगे कहा, 'यह हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का भारत का जवाब होगी। वीएफएक्स कंपनी ने 7-8 ऑस्कर जीते हैं। रामायण से बेहतर कुछ नहीं।'
कौन निभाएगा किसकी भूमिका
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर प्रभु राम, साई पल्लवी माता सीता, साउथ स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के अलावा अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'रामायण भाग 1' दुनिया भर में दिवाली 2026 को रिलीज होगी। वहीं 'रामायण' का दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।