थाईलैंड में भोपाल के युवक की समुद्र में डूबने से मौत, 1 नवंबर को लाया जाएगा पार्थिव शरीर
भोपाल/गढ़ाकोटा। थाईलैंड (Thailand) के फुकेट में छुट्टियाँ मनाने गए भोपाल (Bhopal) के युवक अंकित साहू (Ankit Sahu) की समुद्र में तेज लहरों में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई। अंकित, “बी.एल. लाइफ साइंसेज़” कंपनी में कार्यरत थे और कंपनी के टूर पर अपने मित्र निकेश के साथ थाईलैंड गए थे।
घटना के दौरान दोनों युवक समुद्र में नहाने गए थे, तभी तेज लहरों में बह गए। रेस्क्यू टीम ने निकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकित को बचाया नहीं जा सका।
इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया और बताया कि मृतक अंकित साहू गढ़ाकोटा निवासी श्री चंद्रकांत साहू के रिश्तेदार थे। भार्गव ने बताया कि अंकित के परिजनों ने उनसे संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एसीएस नीरज मंडलोई (IAS) ने संवेदनशीलता दिखाते हुए थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास एवं दूतावास अधिकारी मृगेश (IPS) से समन्वय स्थापित किया। अधिकारियों के सहयोग से शनिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 1 नवंबर को अंकित साहू का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा, जिसे बाद में परिजनों को सौंपा जाएगा।
इस पूरे कठिन समय में प्रशासनिक अधिकारियों का तत्पर सहयोग सराहनीय रहा। पूर्व मंत्री भार्गव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय अंकित साहू की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा