बिहार चुनाव 2025 : NDA का संकल्प पत्र बनाम INDIA गठबंधन का प्रण पत्र, जनता के लिए हुई वादों की बरसात
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए इंडिया गठबंधन(महागठबंधन) ने तेजस्वी प्रण नाम से अपना मेनिफेस्टो (Manifesto) जारी किया है तो एनडीए (NDA) ने आर्थिक समृद्धि और औद्योगिक क्रांति के जरिये बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। जनता का वोट बटोरने के लिए दोनों गठबंधनों ने चुनावी वादों की बरसात कर दी है।
एनडीए के संकल्प पत्र में राज्य में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश की बात कही गई है। हर जिले में फैक्ट्रियां लगेंगी। दस नये औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा। एक सौ एमएसएमई पार्क और 50 हजार से अधिक कुटीर उद्योग लगेंगे। हर परिवार को रोजी-रोजगार मिलेगा। एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार मिलेंगे।
एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और मिशन करोड़पति से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने का वादा किया गया है। बिहार को पांच सालों में बाढ़ से मुक्त कराया जएगा। एनडीए ने विकसित बिहार के लिए शुक्रवार को संकल्प पत्र 2025 जारी किया। इसमें ऐसे 25 प्रमुख संकल्प शामिल हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन ने संकल्प पत्र के जरिये अगले पांच सालों के लिए अपनी कार्ययोजना जनता के समक्ष रखी है। इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं और अतिपिछड़ा वर्ग के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के पांचों दलों के शीर्ष नेताओं ने सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। बाद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। संकल्प पत्र में अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को दस लाख की सहायता देने, हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोलने की बात है। अतिपिछड़ा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक बल देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित होगी।
‘किसान सम्मान निधि’ की राशि छह हजार को बढ़ाकर नौ हजार किया जाएगा। बढ़ी हुई तीन हजार की राशि राज्य सरकार अपने कोष से देगी, जिसके लिए कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत होगी। साथ ही किसानों को सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी होगी। वहीं, मत्स्य पालकों को 9,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।
गरीब परिवारों के लिए केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी
गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। महिला रोजगार योजना से दो लाख तक की सहायता दी जाएगी।
चार शहरों में नए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चार में मेट्रो बनेंगे
पटना, दरभंगा, पूर्णिया व भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चार नये शहरों में मेट्रो का निर्माण किया जाएगा।
एनडीए का संकल्प
1. एक करोड़ जीविका सदस्यों को लखपति दीदी बनाएंगे।
2. हर घर में 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
3. हर घर में नौकरी और रोजगार देंगे।
4. हर व्यक्ति को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज।
5. अतिपिछड़ों के व्यावसायिक समूहों को दस लाख की मदद
‘इंडिया’ का प्रण
1. जीविका कैडर दीदियों को दो हजार रुपये भत्ता देंगे।
2. हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
3. हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे।
4. हर व्यक्ति को 25 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा।
5. अतिपिछड़ा वर्ग को पांच लाख की ब्याज रहित राशि मिलेगी।
क्या बोले पीएम?
एनडीए का संकल्प पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से सामने लाता है। इसमें राज्य के किसान, युवा साथियों और माता-बहनों के साथ-साथ सभी परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश