विंध्यवासिनी धाम में 15 घंटे तक गुल रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में हुई आरती
ऑटोमेटिक चेंजर में तकनीकी खराबी आने से मां विंध्यवासिनी धाम में 15 घंटे बिजली गुल रही। मोबाइल की रोशनी में शनिवार की देर रात शयन आरती और रविवार की सुबह मंगला आरती हुई। इससे करीब 80 हजार श्रद्धलुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी हुई। रविवार की दोपहर तक ऑटोमेटिक चेंजर की खराबी ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
शनिवार की देर रात लगभग 9 बजे विंध्यधाम की बिजली गुल हो गई। मंदिर प्रबंधन ने इसकी जानकारी बिजली निगम को दी। टीम रात में ही फॉल्ट खोजने में जुट गई। देर रात तक फॉल्ट नहीं मिला। इस कारण शनिवार की देर माता की शयन आरती और रविवार की सुबह में मंगला आरती मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई।
शनिवार की देर रात और रविवार की भोर में श्रद्धालुओं को अंधेरे में दर्शन-पूजन करना पड़ा। देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी धाम में देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात नौ बजे मंदिर और गर्भ गृह की लाइट अचानक बंद हो गई। इससे मंदिर परिसर में अंधेरा हो गया। इससे परेशनी हुई।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली