53 की उम्र में भी अकेलेपन से जूझ रहे Karan Johar, बोले, ‘रब ने मेरी जोड़ी नहीं बनाई’
करण जौहर | फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) हाल ही में पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) के पॉडकास्ट में नजर आए थे. इस दौरान करण जौहर ने ‘अकेलेपन’ को लेकर खुलकर बात की है. करण ने बताया है कि कैसा फील होता है जब सक्सेस मिलने के बाद भी उन्हें अकेले ही इसे सेलिब्रेट करना पड़ता है. करण ने इस पॉडकास्ट में ये भी माना कि अब उन्होंने अपने इस अकेलेपन को ही अपना साथी बना लिया है. करण ने और क्या कुछ कहा आइये जानते हैं |
रब ने मेरे लिए जोड़ी नहीं बनाई
53 साल के करण जौहर ने कहा कि कई बार लोगों ने उनसे कहा कि आप विदेश चले जाइए, वहां हो सकता है कि आपको आपका मनचाहा प्यार मिल जाए. हालांकि, करण की मानें तो ऐसा असल लाइफ में नहीं होता, वे यहां भारत में रहते हैं, मां और बच्चे भी यहीं हैं, फिल्ममेकर कहते हैं ये सब आजमा चुका हूं और सच्चाई ये है कि आखिर में अकेलापन ही हाथ लगा. करण से जब पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड को इतनी अच्छी अच्छी लव स्टोरीज दी हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में ऐसी कोई स्टोरी नहीं है ? जिसपर करण ने कहा, ‘रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई’|
यदि सच्चा प्यार नहीं मिला तो अकेले ही रहना पसंद
करण जौहर ने कहा कि यदि उनकी लाइफ में कल को सच्चा प्यार आता है तो वे शाहरुख की तरह बाहें फैलाकर उसका स्वागत करेंगे नहीं तो उन्हें अकेले रहना ही पसंद है. करण की पर्सनल लाइफ की ज्यादा जानकरी तो नहीं है लेकिन एक बार फिल्ममेकर ने ये ज़रूर कबूला था कि जब वे यंग एज में थे तब ट्विंकल खन्ना उन्हें बेहद पसंद थीं. बताते चलें कि आज भी करण और ट्विंकल अच्छे दोस्त हैं|
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा