विराट - रोहित की टीम में वापसी, जडेजा और कुलदीप स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे
क्रिकेट | बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को होगा. टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई. रेगुलर कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में लगी चोट के चलते बाहर हो गए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी इस टीम में मौका नहीं मिला है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में खेलने वाले चार खिलाड़ियों को इस घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड़ मेनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वहीं, ऑलराउंर अक्षर पटेल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.
गायकवाड़ की 2 साल बाद वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है. ऋतुराज ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2023 में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ खेला था. गायकवाड़ ने इंडिया ए और महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया है. 2023 में ड्रॉप होने के बाद अब गायकवाड़ की मेहनत को सेलेक्टर्स ने सराहा है.
वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल
वनडे सीरीज का शेड्यूल
30 नवंबर- रांची
3 दिसंबर- रायपुर
6 दिसंबर- विशाखापट्नम
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: ‘सम्राट’ युग शुरू, JDU के दो नेता बनेंगे डिप्टी सीएम
MP Board Result 2026 आज: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, जानें चेक करने की आसान प्रक्रिया
MP में तपिश से हाल बेहाल, IMD ने 17 जिलों के लिए जारी किया हीटवेव अलर्ट
कहीं आप भी कर रहे हैं ये 5 बड़ी गलतियां? आचार्य चाणक्य की नीति में छिपा है बड़ा सबक
चॉकलेट-टॉफी का प्रसाद चढ़ाने की अनूठी मान्यता, रोगों से मुक्ति का विश्वास
पितरों की शांति के लिए खास दिन: वैशाख अमावस्या पर अपनाएं ये सरल उपाय
15 अप्रैल 2026 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान