मनरेगा कर्मियों के लिए खुशखबरी: झारखंड में मानदेय में 30% बढ़ोतरी, लाइफ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी मिलेगा
झारखंड में मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 30 फीसदी की वृद्धि होगी. ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मानदेय में बढ़ोतरी का निर्देश दिया है. दीपिका पांडेय सिंह ने मनरेगा कर्मियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने के लिए अलग से प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. कर्मियों के ग्रेड-पे को लेकर भी विभाग को प्रस्ताव जल्द लाने को कहा है.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ग्रामीण जनता को रोजगार का अधिकार दिया है लेकिन उसकी मजबूती और निरंतरता सुनिश्चित करना भी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है. दीपिका पांडेय सिंह ने मनरेगा परिषद की बैठक में यह बातें कही.
मनरेगा के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में इसके सशक्त क्रियान्वयन पर रणनीति भी तय की गई. इसके साथ ही मनरेगा कर्मियों के हित, योजनओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण रोजगार सशक्तिकरण पर व्यापक चर्चा की गई. बैठक में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए.
दीदी बाड़ी योजना से ग्रामीण महिलायें सशक्त हुईं
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि दीदी बाड़ी योजना के मजबूत होने से ग्रामीण महिलाओं को नई शक्ति मिली है. मनरेगा ने राज्य में रिकॉर्ड मैन-डेज निर्मित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है.
उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा समृद्ध है लेकिन, कृषि की विशाल संभावनाओं को भी मनरेगा के माध्यम से सशक्त किया जा सकता है. राज्य के जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा में मनरेगा एक अत्यंत प्रभावी अधिकार है और दिशा में भी जरूरी कदमों पर चर्चा हुई.
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद