IAS विनय चौबे केस: अशोक नगर में 3 करोड़ की जमीन और विदेशी यात्राओं पर ACB की गहराती जांच
IAS Vinay Chaubey Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जांच के दौरान ACB को कई नए दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिली है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। सामने आया है कि चौबे और उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के बैंक खातों से 3 करोड़ रुपये का भुगतान कर रांची के पॉश अशोक नगर में 20 डिसमिल जमीन खरीदी गई थी।
यह जमीन 28 जुलाई 2021 को रजिस्ट्री हुई थी और इसे अमेरिका में रहने वाले एनआरआई अमिताभ नारायण से खरीदा गया। हैरानी की बात यह है कि भुगतान दंपती ने किया, लेकिन रजिस्ट्री विनय चौबे के ससुर और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के नाम कराई गई। ACB अब इस संदिग्ध लेन-देन को जांच का प्रमुख आधार बना रही है।
रविवार को ACB ने स्वप्ना संचिता से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। जमीन की रकम के स्रोत को लेकर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि चौबे परिवार ने पिछले सात वर्षों में कई विदेश यात्राएं की हैं, जिनमें डेनमार्क, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, इटली और थाईलैंड शामिल हैं। वर्ष 2023 की इटली यात्रा भी इसी दायरे में है। अब एजेंसी यह पता लगा रही है कि इन यात्राओं के टिकट का भुगतान किस खाते से किया गया। इसके लिए ट्रैवल एजेंसी से दस्तावेज मांगे गए हैं।
24 नवंबर को ACB ने इस मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें विनय चौबे, उनकी पत्नी, ससुर, साला, साले की पत्नी और सहयोगी विनय कुमार सिंह दंपती शामिल हैं। यह केस चौबे के खिलाफ दर्ज चौथी FIR है।
जांच में एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि 2017 से 2024 के विदेश यात्राओं का खर्च उनकी पत्नी की बहन शिखा ने वहन किया था। अब ACB इस बात की तहकीकात कर रही है कि शिखा के पास इतनी बड़ी रकम आई कहां से।
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुलिसिंग में नया प्रयोग—भोपाल के हर थाने में दो TI की नियुक्ति
विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष