कौन है वो जिसने खूंखार नक्सली हिडमा को बताया 'हीरो'? UAPA दर्ज होने के बाद SIA की जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
CG News: कुख्यात नक्सली माडवी हिडमा के एनकाउंटर के बाद एक यू-ट्यूबर ने सोशल मीडिया पर उसका महिमा मंडन करते हुए भड़काऊ पोस्ट किया है. इसमें नक्सली को महान बताने का प्रयास किया गया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने यू-ट्यूबर के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में यूएपीए (UPA) के तहत कार्रवाई की है. पुलिस आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.
हिडमा के महिमा मंडन का वीडियो पोस्ट, UPA का केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि कला टीवी नाम के यू-ट्यूब चैनल पर 5.20 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. यह वीडियो भड़काऊ है और इसमें हिड़मा का महिमामंडन किया गया है. वीडियो का शीर्षक हिड़मा स्मृति रखा गया है.
हिडमा की मौत के बाद उसके समर्थन में यह वीडियो बनाया गया है. इसमें फोर्स की कार्रवाई और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए गए हैं. एसआईए(SIA) की सोशल मीडिया निगरानी समिति ने इस वीडियो को ब्लॉक कराया है. समिति की ओर से इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. दावा किया गया है कि इस वीडियो के माध्यम से मुख्यधारा में लौट रहे नक्सलियों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है.
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता