धार के होटल में खरगोन के थाना प्रभारी करण सिंह रावत का संदिग्ध हालत में शव मिला
धार। धार जिले (Dhar District) के मोहन टाकीज इलाके में स्थित शिवानी होटल (Shivani Hotel) के एक कमरे (Room) में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव (Person’s Body) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त खरगोन जिले के थाना प्रभारी (Station House Officer) करण सिंह रावत (Karan Singh Rawat) के रूप में हुई। होटल स्टाफ ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। वहां रावत मृत पड़े मिले।
खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मयंक अवस्थी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का मुआयना किया। कमरे को सील कर दिया गया है तथा फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए बुलाई गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है और हर संभव कोण से छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी करण सिंह रावत उर्स मेले में सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी के सिलसिले में धार आए थे। वे 12 दिसंबर से इसी होटल में रुके हुए थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे उनका शव कमरे में पाया गया।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड