CG News: राजनांदगांव में हनुमान प्रतिमा हटाने को लेकर भड़का विवाद, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद दोबारा हुई स्थापित
CG News: राजनंदगांव के नंदई चौक क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा हटाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. हिंदू संगठनों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को मोहरा नदी में विसर्जन के बहाने ले जाकर हटा दिया था. जब यह बात हिंदू संगठनों को पता चली तो उन्होंने तुरंत विरोध जताया और चौक पर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर पुलिस को पहुंचकर मामला शांत कराना पड़ा.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने प्रतिमा को विसर्जित करने की कोशिश की. उसी दाैरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने यह सूचना हिंदू संगठनों को दी कि यही मूल प्रतिमा है जिसे हटाया गया है. इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नंदई चौक पर पहुंच गए.
उन्होंने प्रतिमा को वापस लाने और पुनः स्थापित करने की मांग की. हिंदू संगठनों का कहना था कि यह प्रतिमा वर्षों से चौक पर स्थापित थी और इसे जानबूझकर हटाने की साजिश रची गई, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है.
पुन: स्थापित की गई प्रतिमा
विवाद बढ़ता देख पुलिस बल तैनात किया गया. स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता से तत्काल प्रतिमा को वापस लाया गया और विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हनुमान जी की प्रतिमा को मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया गया.
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति हटाने का प्रयास किया गया था, जो सहन नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
सांप्रदायिक हिंसा के लिए रची गई साजिश
वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि नंदई चौक पर हनुमान जी की प्रतिमा लंबे समय से आस्था का केंद्र है और इसे हटाने का कोई औचित्य नहीं था. कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक साजिश करार दिया, जबकि अन्य ने इसे गलतफहमी बताया. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया.
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली