इंदौर में पारिवारिक कलह में खूनी संघर्ष, पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला
इंदौर (Indore)। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र (Lasudia police station area) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शनिवार सुबह एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने अपनी मासूम बेटी की भी जान लेने की कोशिश की, जो घायल अवस्था में भागने में सफल रही। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुँच गया और सरेंडर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय कंचन (निवासी स्कीम नंबर 78) ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी सुमन पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही सुमन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।
बेटी ने भागकर बचाई जान
अपनी मां को बचाने आई 14 वर्षीय बेटी पर भी पिता संजय ने चाकू से हमला किया। हमले में बेटी के गले और हाथ पर चोटें आई हैं। वह किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर बाहर भागी और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही लसूडिया पुलिस मौके पर पहुँची और घायल बेटी को तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
खुद थाने पहुंचा आरोपी
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी संजय कंचन सीधे लसूडिया थाने पहुँचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले