स्मृति मंधाना की कुर्सी पर खतरा! अपनी ही दोस्त ने 236 रन ठोक मचाया तहलका
क्रिकेट | ICC ने महिला क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है |नई रैंकिंग में स्मृति मंधाना अभी भी टॉप 3 में बरकरार है | मगर उनकी पोजिशन पर अब अपने ही साथी खिलाड़ी का खतरा मंडराने वाला है. हम बात कर रहे हैं शेफाली वर्मा की, जिन्होंने नई रैंकिंग में 4 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाई है. शेफाली की ये छलांग श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है |
शेफाली को मिला 236 रन ठोकने का इनाम
शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 5 T20 की सीरीज के पहले 4 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वो 200 रन का आंकड़ा सीरीज में पार करने वाली पहली बल्लेबाज हैं | शेफाली ने सीरीज के पहले 4 मैचों में 118 की औसत और 185.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 236 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े. जबकि उनके बल्ले से 36 चौके और 5 छक्के निकले |\
शेफाली बनीं स्मृति के लिए खतरा?
ICC T20 महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शेफाली वर्मा पहले 10वें स्थान पर थीं. मगर नई रैंकिंग में 4 स्थान की छलांग लगाकर वो अब छठे स्थान पर पहुंच गई हैं. शेफाली वर्मा के 736 रेटिंग पॉइंट हैं | वहीं, नंबर 3 पर मौजूद स्मृति मंधाना के 767 रेटिंग पॉइंट हैं. यानी, स्मृति और शेफाली के बीच का फासला 31 पॉइंट का है |
टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाज
ICC महिला बल्लेबाजों की T20 रैंकिंग में टॉप में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें स्मृति और शेफाली के अलावा जेमिमा भी हैं. जेमिमा रोड्रिग्ज नई रैंकिंग में 9वें से खिसककर 10वें नंबर पर आ गई हैं | उनकी रेटिंग पॉइंट 643 है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पहले की ही तरह 615 रेटिंग पॉइंट के साथ 15वें स्थान पर बरकरार हैं |
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी वर्ल्ड नंबर 1
ICC महिला बल्लेबाजों की T20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले नंबर पर हैं. उनकी रेटिंग पॉइंट 794 रन है | वहीं, वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज 774 रेंटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर की बल्लेबाज बनी हैं |
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं