नर कंकाल का सनसनीखेज खुलासा देस्त ने कर दी दोस्त की हत्या
अलीगढ़ । थाना हरदुआगंज क्षेत्र में ग्राम चंगेरी नहर पटरी के पास एक व्यक्ति का नर कंकाल, कपडे, चप्पल आदि मिलने से हड़कम्प मच गया था। नर कंकाल की पहचान मृतक के परिजनों ने दिनेश उर्फ अबनू के रूप में कर ली। पुलिस ने 58 दिन बाद सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुये हत्यारे दोस्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो दोस्तों ने ऑनलाइन लूडो गेम खेलने क दौरान जीते गए रुपये मांगने पर युवक ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। ऑनलाइन लूडो गेम में जीते 7000 रुपये न मिलने पर युवक ने दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 58 दिन बाद हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है। विगत 5 नवंबर को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के नगरिया भूड़ निवासी दिनेश कुमार उर्फ अबनू के घर से कहीं चले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 14 नवंबर को ग्राम चंगेरी नहर पटरी के पास एक व्यक्ति का नर कंकाल, कपडे, चप्पल आदि मिले थे, जिसकी पहचान गुमशुदा दिनेश कुमार उर्फ अबनू के रूप में की गई। घटना के खुलासे के लिए थाना हरदुआगंज-स्वॉट व सर्विलांस की टीमों का गठन किया गया। 22 दिसंबर को मृतक की मोटरसाईकिल गांव मई के जगंल में बनी अस्थाई नहर के पास से मिले। जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार कई संदिग्धों से पूछताछ हुई। सीडीआर, टॉवर डम्प, सीसीटीवी फुटेज व डीएनए प्रोफाइलिंग से घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारे विष्णु को थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को 25000 रुपये नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की है। पूछताछ में विष्णु ने बताया कि दिनेश कुमार उर्फ अबनू साथ में पैसे लगाकर ऑनलाइन लूडो खेला। जिसमें उसने 7000 रूपये दिनेश से जीत लिये थे। पैसे मांगने पर मृतक पैसे नहीं दे रहा था। मृतक ने गाली गलौच कर धमकी भी दी । 3 नवंबर को दिनेश का कॉल फिर से लूडो खेलने के लिए या। दोनों ने मिलकर लूडो खेला । जिसमें मृतक दिनेश 10000 रूपये और हार गया । जब उससे पैसे मांगे तो वह धमकी देने लगा। आक्रोशित होकर आरोपी ने दिनेश के सिर पर बसौली से वार कर हत्या कर दी और मोटरसाईकिल को गांव मई के जगंल में बनी अस्थाई नहर के पास छिपा दिया था।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा