बिलासपुर में रफ्तार के जुनून ने ली नाबालिग की जान, नाले में गिरी बाइक और पल भर में उजड़ गया घर
Bilaspur: बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है. रविवार सुबह करीब 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमा सिटी के पास R15 बाइक से रेसिंग कर रहा एक नाबालिग युवक हादसे का शिकार हो गया.
दोस्तों के साथ बाइक रेसिंग करते हुए नाले में गिरा नाबालिग
स्पीड के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पान ठेले को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दो से तीन अन्य बाइक सवारों के साथ रेसिंग कर रहा था. संतुलन बिगड़ने से बाइक पान ठेले को चपेट में लेती हुई नाले में जा गिरी, जबकि चालक सड़क पर दूर जा गिरा.
मौके पर हुई मौत
मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह (16 वर्ष), पिता रामबाबू सिंह, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घटना ने नाबालिगों की स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग, पुलिस की तेजी से खुली सच्चाई