रायगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, छह फैक्ट्रियों पर अर्थदंड
रायगढ़। जिले की औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी स्वयं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मामलों की नियमित समीक्षा कर संबंधित विभागों को नियमों का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दे रहे हैं।
निरीक्षण में पाई गई गंभीर खामियां
हाल के महीनों में हुई दुर्घटनाओं के बाद उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ द्वारा की गई निरीक्षण में कई खतरनाक लापरवाहियां सामने आईं। सुरक्षा उपकरणों की कमी, प्रक्रियात्मक अनदेखी और श्रमिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे गंभीर मामलों को नोट किया गया। इसके आधार पर कारखाना अधिनियम, छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली और अन्य प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।
छह औद्योगिक इकाइयों पर अर्थदंड
निरीक्षण के बाद छह फैक्ट्रियों के खिलाफ 6 आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय, रायगढ़ में प्रस्तुत किए गए। मेसर्स जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड, सिंघल स्टील एंड पावर, एनआरव्हीएस स्टील्स लिमिटेड और एन.आर. इस्पात एंड पावर प्रा. लि. जैसी इकाइयों के प्रबंधकों और अधिभोगियों को कुल मिलाकर लाखों रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
कलेक्टर ने दी चेतावनी
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि श्रमिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की यह सख्ती श्रमिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास