CG Ration News: राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं, दुकानों से खाली हाथ लौट रहे BPL कार्डधारी
CG Ration News: राजधानी रायपुर के कई राशन दुकानों में बीपीएल कोटे के चावल उपलब्ध नहीं है. इसके कारण बीपीएल कार्डधारकों को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. वहीं, चावल नहीं मिलने का कारण छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) रायपुर के गुढ़ियारी एवं मंदिर हसौद में खपत के अनुसार बीपीएल चावल का स्टॉक की कमी होना है.
राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं
जानकारी के मुताबिक, जनवरी महीने में लगभग 20 हजार क्विंटल बीपीएल कोटे का चावल बांटा जाना है, लेकिन नान के गुढ़ियारी एवं मंदिर हसौद स्थित गोदाम में सिर्फ 7 हजार क्विंटल बीपीएल चावल का ही स्टॉक बचा है. इसके कारण राशन दुकानों में चावल का भंडारण नहीं हो रहा है. इसके विपरीत एपीएल चावल का स्टॉक लगातार भेजा जा रहा है.
दुकानों से खाली हाथ लौट रहे BPL कार्डधारी
कई दुकान संचालकों का कहना है कि भंडारण के लिए नान को डिमांड किए कई दिन हो चुके हैं. इसके बाद भी चावल का भंडारण नहीं किया जा रहा है, जबकि चालू माह को खत्म होने में सिर्फ 11 दिन ही शेष बचे हैं. इसमें भी दो दिन छुट्टी के चले जाएंगे.
राशन बांटने के लिए 9 दिन ही बचे
इस तरह 9 दिनों में ही उन्हें शेष हितग्राहियों को चावल वितरण करना है. अगर समय पर चावल का भंडारण नहीं किया गया तो कई हितग्राहियों को इस महीने चावल से वंचित भी होना पड़ सकता है. क्योंकि महीना खत्म होने के बाद उस माह का राशन बांटने का ऑप्शन ही साफ्टवेयर में नहीं हैं.
कहीं आप भी कर रहे हैं ये 5 बड़ी गलतियां? आचार्य चाणक्य की नीति में छिपा है बड़ा सबक
चॉकलेट-टॉफी का प्रसाद चढ़ाने की अनूठी मान्यता, रोगों से मुक्ति का विश्वास
पितरों की शांति के लिए खास दिन: वैशाख अमावस्या पर अपनाएं ये सरल उपाय
15 अप्रैल 2026 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा