भोपाल में 10 महीने की बच्ची खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी, थम गई मासूम की सांस
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के ईदगाह हिल्स इलाके (Eidgah Hills area) में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां महज 10 माह की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मां की नजरों से केवल 10 मिनट के लिए ओझल होना उस नन्हीं जान के लिए काल बन गया। घटना पीएनबी कॉलोनी की है, जहां करण सिंह जाटव अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह घर में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। मां किचन में व्यस्त थीं और बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम तक पहुंच गई। वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में बच्ची मुंह के बल गिर गई। नन्हें हाथ-पांव मदद के लिए तड़पते रहे, लेकिन आवाज़ बाहर तक नहीं पहुंच सकी।
मां पहुंची तो नीली पड़ चुकी थी नवजात
कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो मां ने बड़े बेटे से पूछा। जवाब न मिलने पर बेचैनी बढ़ी और जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला गया, वहां का दृश्य देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची का सिर बाल्टी में डूबा था, पैर ऊपर की ओर थे और शरीर निढाल। चेहरे पर नीला पड़ चुका रंग सब कुछ बयां कर रहा था। घबराए परिजन बच्ची को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर शाहजहांनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के मामा संदीप ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि घर के भीतर रखा एक साधारण सा बर्तन इतना बड़ा हादसा बन जाएगा। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त