CM साय आज करेंगे 'प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी' का आगाज; जानें छात्रों को क्या मिलेगा फायदा
रायपुर : में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रमों से भरा व्यस्त दिन रहने वाला है। वे राज्य के शैक्षिक, वैज्ञानिक और खेल जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के शुभारंभ से होगी, जिसे छत्तीसगढ़ के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।
नवा रायपुर में शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश को आज अपना पहला अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि इस अवसर पर गगनयान मिशन के नायक और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और करियर की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर स्पेस रिसर्च से जोड़ना है। नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा और छत्तीसगढ़ को भविष्य में स्पेस टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया जाएगा।
अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री साय मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां वे विभागीय बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री आज 37वीं फेडरेशन कप बॉलीवॉल चैंपियनशिप 2026 का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य