गर्दन पर लगा गहरा जख्म, बड़ा हादसा टला
लखनऊ|राजधानी लखनऊ में एक और युवक चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। हालांकि, उसकी गर्दन कटने से बच गई। बिजली विभाग के कर्मचारी सुधीर बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के करीब बिजली घर जा रहे थे कि गोमती नगर विस्तार में चीनी मांझे में फंसने से घायल हो गए। इसके पहले बृहस्पतिवार दोपहर शहीद पथ पर स्कूटी से जा रहे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बृजेश राय खतरनाक मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनका गाल व होंठ कट गया। उन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अर्जुनगंज साईं दाता रोड स्थित सरजू नगर कॉलोनी में बृजेश परिवार के साथ रहते हैं। वह कुछ वर्ष पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। मौजूदा समय में वह कैंसर अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह एक अधिकारी के गोमतीनगर स्थित घर स्कूटी से जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगाया था।इकाना अस्पताल के पास वह मांझे की चपेट में आ गए जिससे उनका होंठ व दाहिना गाल कट गया। किसी तरह उन्होंने स्कूटी रोकी और घायल अवस्था में सड़क किनारे लेट गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें 12 टांके लगे। बाद में परिजन उन्हें कमांड अस्पताल ले गए।
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग, पुलिस की तेजी से खुली सच्चाई
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी