नक्सलवाद पर बड़ी बैठक:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गृह मंत्री अमित शाह के साथ करेंगे मंथन
रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति और बस्तर के समग्र विकास की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर एक निजी होटल पहुंचेंगे। होटल में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लगातार विभिन्न बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों में नक्सलवाद से जुड़े मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी, वहीं नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर के समग्र विकास की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी भी रहेगी।
तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है
मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
आंसरशीट में लिखा संदेश- “33 नंबर देकर आशीर्वाद दें”
118 किमी की धार्मिक यात्रा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश