मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
रांची: Maxizone Chitfund Scam में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। दोनों पर करीब 307 करोड़ रुपये की कथित ठगी का आरोप है। ईडी ने अदालत से मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए खरीदी गई संपत्तियों को जब्त करने की मांग भी की है। जांच में सामने आया कि देशभर के हजारों निवेशकों को अवास्तविक रिटर्न का लालच देकर पैसा जुटाया गया।
ईडी के अनुसार, कंपनी ने हर महीने 15 प्रतिशत रिटर्न देने का वादा कर 16,927 निवेशकों से धन इकट्ठा किया। जांच में पाया गया कि कंपनी के पास जनता से जमा स्वीकार करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था। इसके बावजूद एजेंटों को नए निवेशक जोड़ने पर कमीशन दिया जाता था।
Maxizone Chitfund Scam: 21 बैंक खातों से रकम ट्रांसफर
धन के स्रोत को छिपाने के लिए आरोपियों ने एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और इंडसइंड समेत कम से कम 21 बैंक खातों का इस्तेमाल किया। रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर वास्तविक स्रोत छिपाने की कोशिश की गई। जांच में यह भी सामने आया कि सहयोगियों को 15 करोड़ रुपये नकद और करीब 2 करोड़ रुपये का सोना सौंपा गया।
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
बंगाल को विभाजित करने की कोशिश’—ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरो
योगी सरकार सख्त, कहा- मजदूरों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं
छात्रों को मिला आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्कूल, राज्यपाल-सीएम ने किया उद्घाटन
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है