धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
धनबाद: SSC MTS Exam Fraud का बड़ा मामला धनबाद में सामने आया है। मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के दौरान पुलिस ने दो अभ्यर्थियों और एक सेंटर मैनेजर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गोविंदपुर के भूईफोड़ मंदिर के पास स्थित मिनेरवा डिजिटल परीक्षा केंद्र में की गई।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार, गिरफ्तार अभ्यर्थियों में बिहार के लखीसराय निवासी रौनक कुमार और नवादा निवासी बिट्टू कुमार शामिल हैं। सेंटर के रजिस्ट्रेशन मैनेजर शशि कुमार, जो नालंदा का रहने वाला है, को भी पकड़ा गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
SSC MTS Exam Fraud: ब्लूटूथ से नकल
जांच में सामने आया कि दोनों अभ्यर्थी सूक्ष्म ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहे थे। उनके पास से दो ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए। आरोप है कि सेंटर मैनेजर ने ही यह उपकरण उपलब्ध कराए थे। सूचना मिलते ही केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुट गईं और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी गई।
8 लाख में पास कराने की डील
पुलिस के मुताबिक, बिहार और झारखंड का एक संगठित गिरोह सक्रिय था। अभ्यर्थियों से 8 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की डील हुई थी। 50-50 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे, जबकि बाकी रकम परीक्षा के बाद देने की बात तय थी।
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
बंगाल को विभाजित करने की कोशिश’—ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरो
योगी सरकार सख्त, कहा- मजदूरों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं
छात्रों को मिला आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्कूल, राज्यपाल-सीएम ने किया उद्घाटन
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है