‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
68 साल की उम्र में सनी देओल पर्दे पर एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से उन्होंने दर्शकों को दोबारा प्रभावित किया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली। लेकिन इस सफलता का आनंद लेने की बजाय वह मुंबई से ही कुछ वक्त के लिए दूर चले गए। लेकिन इस दौरान भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सनी देओल हैरान रह गए।
क्यों खास रहा सनी देओल का ब्रेक?
हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में सनी देओल ने बताया कि क्यों वह ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद मुंबई से दूर गए। वह कहते कहते हैं, ‘फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने के कुछ दिनों बाद मैंने सोचा कि मुझे एक ब्रेक चाहिए। मैं मनाली गया। मैंने वहां बर्फ का मजा लिया। मैंने अपना ‘बॉर्डर 2’ का एक शो भी वहीं ऑर्गनाइज किया। हम हर फिल्म में अपनी मेहनत लगाते हैं। लेकिन जब वह सफल होती है और लोगों के दिलों को छूती है, तो बहुत अच्छा लगता है। इस पूरे सफर में मैं कई जगह गया, मैं ढाबों और अलग-अलग होटलों में रुका, उस लोकेशन पर भी गया जहां पहली बॉर्डर की शूटिंग हुई थी। मैं उस पहाड़ी पर गया, और बहुत पहुंचकर बहुत अच्छा लगा।’सनी देओल आगे कहते हैं, ‘इस पूरे सफर में कई फैंस मिले, लोगों ने रोक-रोककर बताया कि वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दूसरी बार जाकर देख रहे हैं। फैंस ने खूब सेल्फी क्लिक करवाई। सच में इतना प्यार पाकर बहुत खुशी मिलती है।’
‘धुरंधर’ के डायलॉग पर क्या रहा रिएक्शन?
सनी देओल से पूछा गया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में एक डायलॉग है, ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं।’ यह डायलॉग सनी की फिल्म ‘घायल’ और ‘घातक’ से इंस्पायर है। इस पर उनका क्या कहना है? सनी देओल जवाब देते हैं, ‘फिल्म के डायरेक्टर मेरे फैंस हैं। उन्होंने हमारी फिल्में देखी हैं। रेस्पेक्ट में उन्होंने यह डायलॉग बनाया है। सच में यह देखकर भी बहुत खुशी हुई।’
अपकमिंग फिल्म को लेकर भी दिया अपडेट
आने वाली फिल्म को लेकर भी सनी देओल ने जानकारी दी है। वह कहते हैं, 'मेरी कई फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक 'लाहौर 1947' है। शायद टाइटल बदल सकता है। फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है। 15 अगस्त पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।'
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
बंगाल को विभाजित करने की कोशिश’—ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरो
योगी सरकार सख्त, कहा- मजदूरों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं
छात्रों को मिला आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्कूल, राज्यपाल-सीएम ने किया उद्घाटन
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है