आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Rajpal Yadav gets bail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को आखिरकार जमानत मिल ही गई है. 8 दिन बाद राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो होंगे. अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर राजपाल यादव के वकील ने करीब डेढ़ करोड़ जमा किए हैं. ये पैसे डिमांड ड्राफ्ट के जरिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को जमा किए गए हैं.
भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए दी थी अर्जी
अभिनेता ने अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी थी. राजपाल यादव ने बताया था कि 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी थी और वे भतीजी की शादी में शामिल होना चाहते हैं. अभिनेता की जमानत याचिका पर कोर्ट ने कहा था कि अगर आज यानी 16 फरवरी तक डेढ़ करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर देते हैं, तो जमानत मिल जाएगी. अगर 16 फरवरी को 3 बजे तक पैसे नहीं जमा हुए तो मामले में फैसला 17 फरवरी को सुनाया जाएगा.
3 बजे सुनवाई शुरू होते ही मिल गई जमानत
16 फरवरी को हाई कोर्ट में दोपहर 2 बजे सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई शुरू होते ही राजपाल की तरफ से उनके वकील कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान वकील ने कहा कि वे बिना शर्त डेढ़ करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए तैयार हैं. इसके बाद जब कोर्ट दर्ज किया कि कुल डेढ़ करोड़ का ड्राफ्ट जमा किया जा चुका है. इसके बाद दोपहर 3 बजे दोबारा सुनवाई शुरू होते ही अभिनेता राजपाल यादव को जमानत दे दी गई.
12 फरवरी को हुई थी जमानत को लेकर सुनवाई
इसके पहले एक्टर राजपाल यादव की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में 12 फरवरी को सुनवाई हुई थी. इस दौरान तमाम दलीलों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई थी. कोर्ट ने कहा था कि आपने पहले ही पैसे लौटाने में इतनी देर लगा दी है. धनराशि वापस नहीं करने के कारण ही आपको सरेंडर करना पड़ा है. इसलिए अब इस पर बहस क्यों हो रही है. जिसके बाद कोर्ट ने सोमवार यानी 16 फरवरी को सुनवाई की अगली तारीख दी थी.
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
धमाकेदार मतदान: हिंसा के बीच भी बंगाल में 62.18% वोटिंग पार
CG Board Students के लिए खुशखबरी, रिजल्ट कभी भी जारी संभव