रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी Guruji Student Credit Card Yojana में तकनीकी जटिलताओं के कारण कई छात्रों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए लाभुकों को मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का प्रावधान है, लेकिन कई बैंकों द्वारा 10.45 से 10.65 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा है।
नियम के अनुसार, 4 प्रतिशत से अधिक वसूली गई राशि को सरकार इंट्रेस्ट सबवेंशन के रूप में छात्र के खाते में लौटाती है। लेकिन कई मामलों में यह राशि समय पर नहीं पहुंच रही है। योजना के तहत अधिकतम 15 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है और छात्र को केवल 4 प्रतिशत प्रभावी ब्याज देना होता है, शेष राशि सरकार वहन करती है। इसके अलावा, हर माह ब्याज की समय पर भुगतान पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी है।
हालांकि तकनीकी कारणों से कई लाभुकों को सब्सिडी नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। रांची के एक छात्र ने 10.40 लाख रुपये का ऋण लेने के बावजूद उच्च ब्याज बोझ और बार-बार शिकायतों के बावजूद सब्सिडी नहीं मिलने के कारण योजना बीच में ही छोड़ दी।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि यह योजना पहली बार लागू की गई है, इसलिए तकनीकी परेशानियां सामने आई हैं। विभाग इन समस्याओं को शीघ्र दूर कर रहा है और लाभुकों को कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए चैट बॉक्स सुविधा भी शुरू की गई है।
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव