बोकारो में बड़ा स्कैम? DMFT फंड से खरीदी गईं 16 LED वैन अचानक गायब, प्रशासन में मचा हड़कंप!
रांची: Bokaro DMFT Scam में एक नया खुलासा सामने आया है। बोकारो में DMFT फंड से प्रचार-प्रसार के लिए खरीदी गई 16 LED VAN का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इन LED VAN को प्रकाश जेरोक्स नामक कंपनी के माध्यम से खरीदा गया था और इसके लिए 2.99 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी को वर्क ऑर्डर नंबर 430 के तहत LED VAN की सप्लाई का आदेश दिया गया था। दस्तावेजों में 16 LED VAN की आपूर्ति का उल्लेख भी है। हालांकि, आयकर विभाग की जांच में जिले में कहीं भी इन वाहनों का अस्तित्व नहीं मिला। इतना ही नहीं, DMFT में सामग्री खरीद की निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया था।
LED VAN के लापता होने से पूरी खरीद प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वाहनों की खरीद बाजार दर से अधिक कीमत पर की गई। कंपनी के मालिक देव प्रकाश राय भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं, जिससे शक और गहरा गया है।
इसी कंपनी ने पहले स्कूलों और छात्रावासों में बेंच-डेस्क और Bunk Bed की आपूर्ति की थी। इसके लिए उसे DMFT से चार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। जांच में चास प्रखंड स्थित मदरसा हनिफिया हॉस्टल में 30 Bunk Bed और आर्चरी व एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर में 50 Bunk Bed की आपूर्ति का उल्लेख मिला है।
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद