तीन फेज में होगी ठेका प्रक्रिया, पारदर्शिता पर सरकार का जोर
मध्य प्रदेश। में नई आबकारी व्यवस्था के तहत इस बार करीब साढ़े तीन हजार शराब दुकानों के ठेके तीन चरणों में दिए जाएंगे. आबकारी विभाग ने सभी जिलों की कंपोजिट शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं और पहले चरण की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है।
कलेक्टर की निगरानी में होगी निगरानी
इस बार सरकार ने रिजर्व प्राइस को पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ाया है. अधिकारियों के अनुसार दुकानों का आवंटन 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए किया जाएगा. जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति पूरी ई-टेंडर प्रक्रिया की निगरानी करेगी।
क्या है नई व्यवस्था?
नई व्यवस्था के तहत वाइन शॉप और एयरपोर्ट काउंटर को छोड़कर बाकी सभी दुकानें कंपोजिट होंगी, यानी एक ही दुकान से देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब की बिक्री होगी. साथ ही किसी भी दुकान पर बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं रहेगी. सरकार का तर्क है कि इससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनेगी. पहले चरण में 27 फरवरी से 1 मार्च तक ऑनलाइन टेंडर डाउनलोड और ऑफर सबमिट किए जा सकेंगे. 2 मार्च को दोपहर 2 बजे ई-टेंडर खोले जाएंगे. इसके बाद निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन बोली प्रक्रिया चलेगी और उसी दिन शाम तक आवंटन की कार्रवाई पूरी की जाएगी. दूसरे और तीसरे चरण की प्रक्रिया क्रमशः 3 से 5 मार्च तथा 6 से 7 मार्च के बीच पूरी की जाएगी।
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल