पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
पीथमपुर। औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक 45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि बुधवार शाम नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ पीथमपुर थाने पहुंची थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 23 फरवरी 2026 को उसके किराए के कमरे के पास रहने वाले भोला उर्फ ज्ञानेन्द्र नामक अधेड़ ने उसे अकेले पाकर अपने कमरे में बुलाया।
कमरे में बुलाने के बाद आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद नाबालिग पीड़िता काफी घबरा गई थी। दो दिन बाद, 25 फरवरी को पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन आरोपी युवक से मिलने उसके कमरे पर गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला। तब परिजन नाबालिग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया हे साथ ही सक्षम अधिकारी के सामने उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी भोला की तलाश के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है आरोपी नरसिंहपुर का निवासी बताया गया हे उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल