दर्दनाक हादसा: स्कूली बच्ची की वाहन की टक्कर से मौत, गांव में आक्रोश
मुजफ्फरपुर| में एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसी क्रम में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से भागने में सफल रहा। यह घटना मुजफ्फरपुर-मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कांटी थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर की बताई गई है।
लोगों ने सड़क किया जाम
घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतका छात्रा की पहचान 7 वर्षीय आकांक्षा कुमारी, पिता अमरेश कुमार पासवान, कांटी थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने क्या बताया?
परिजनों ने बताया कि आकांक्षा प्रतिदिन अपने साथियों के साथ स्कूल जाती थी। इस जगह पर वाहन की गति का कोई नियंत्रण नहीं है और आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आज स्कूल जाने से पहले सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में तेज थी और प्रतिदिन स्कूल जाती थी।
जांच में जुटी पुलिस
कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। मृतका स्कूल जा रही थी और सड़क पार करते समय हादसा हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ग्रामीणों को सड़क जाम हटाने को लेकर समझाया जा रहा है। मामले में परिजनों के बयान पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त