PUSU चुनाव में नाम विवाद ने पकड़ा तूल, समर्थकों के बीच झड़प
पटना| विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव चल रहा है। मतदान सुबह के 8:00 बजे से शुरू हुए, लेकिन लगभग 12:00 बजे अचानक मगध महिला कॉलेज में हलचल तेज हो गई। निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव की हरकत ने अचानक माहौल गर्म कर दिया।रिंकल यादव निर्दलीय उम्मीदवार हैं जिनको तेज प्रताप यादव की पार्टी ने समर्थन दिया है। रिंकल यादव पटना मगध महिला कॉलेज के गेट पर पहुंचे और अचानक अंदर तेजी से भागने लगे। गेट पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने रिंकल यादव को रोका, लेकिन वह रुके नहीं और तेजी से वह अंदर की ओर भागने लगे। पुलिस उसके पीछे दौड़ी। लेकिन तब तक वह अंदर पहुंच चुका था। पुलिसकर्मी लगातार यह बात पूछते रहे की हुआ क्या है कौन हो तुम? रिंकल यादव लगातार यह कहता रहा कि मैं रिंकल यादव हूं मेरे साथ गलत हुआ है मेरे साथ मारपीट की गई है।रिंकल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ गलत किया जा रहा है इसलिए चुनाव को अभिलंब रद्द किया जाए। उसका आरोप है कि मैं रिंकल यादव हूं और मेरे बैलट पेपर पर रिंकल कुमार लिखा है। मुझे हराने की है साजिश की गई है. यह विश्वविद्यालय की साजिश है। रिंकल यादव के साथ दो अन्य लड़के भी थे। वही मगध महिला कॉलेज के प्रिंसिपल नागेंद्र वर्मा ने बताया कि यह बात सच है कि रिंकल कुमार के नाम से बैलेट पेपर था, जिसे सुबह में ही ठीक कर दिया गया। यह अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाली बात है। चुनाव कदाचार मुक्त और शांति माहौल में कराई जा रही है। रिंकल यादव ने पुलिस प्रशासन के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है लेकिन यह मेरे कॉलेज में नहीं हुआ है। मगध महिला कॉलेज में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें फिर गेट से बाहर कर दिया।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त