बारात में चली गोली, नेपाल की डांसर को लगी गोली; दूल्हा समेत तीन हिरासत में
बिहार के जमुई| जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहार गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में नेपाल की एक नर्तकी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।
नेपाल से बुलाई गई थीं नर्तकियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहार गांव निवासी सतीश महतो के भाई मनीष कुमार के विवाह उपलक्ष्य में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए नेपाल से चार नर्तकियां बुलाई गई थीं। रात में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए और नर्तकी पूनम कुमारी के साथ डांस करने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनमें से एक युवक ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग कर दी। चली गोली पूनम कुमारी की आंख के पास जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ीं।
दूल्हा समेत तीन हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल नर्तकी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि नर्तकी खतरे से बाहर हैं, हालांकि उन्हें निगरानी में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा मनीष कुमार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि फायरिंग किसने की और हथियार कहां से आया।
35 हजार में हुई थी बूकिंग
ऑर्केस्ट्रा संचालक ने बताया कि 35 हजार रुपये में कार्यक्रम बुक किया गया था और चार नर्तकियां प्रस्तुति देने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए और अचानक फायरिंग की घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, लोगों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
टेट्रा पैक में शराब बिक्री पर संकट, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
शहर में नहीं एक भी डॉग शेल्टर, रोजाना 81 डॉग बाइट केस से बढ़ी चिंता
तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार, TVK-कांग्रेस को जगह, सहयोगी दलों को झटका
ड्राइवरों की हड़ताल से दिल्ली में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें वजह
Sensex में 600 प्वाइंट्स की तेजी, Nifty ने पार किया 23850
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर, अगले 4 दिन राहत नहीं
CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक के बाद हड़कंप, आरक्षक से पूछताछ
भीषण गर्मी के कारण डीएम सख्त, 10वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
सीएम मोहन यादव की ताबड़तोड़ बैठकें आज, विभागीय प्रदर्शन पर फोकस