मवेशी को लेकर शुरू हुई कहासुनी बनी खून-खराबा, 5 लोगों ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा वार
सागर: मध्य प्रदेश के सागर में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां खेत में भैंसे घुसने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की बहू की तहरीर पर 5 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
यह पूरा मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के खैजरा इज्जत गांव का है. जानकारी के मुताबिक, भगवान दास (55), पिता कुंवरराज यादव बुधवार को अपनी भैंसों को चरा रहे थे. तभी उनकी भैंसे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पहुंच गई. आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया. इससे नाराज होकर दंबंगों ने बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
आपसी विवाद में दिया वारदात को अंजाम
मृतक भगवान दास यादव की बहू देवी यादव ने आरोप लगाते हुए बताया, "उनके ससुर का गांव के ही जयराम यादव, केदार यादव, करतार यादव, नीरज यादव और केदारनाथ यादव से खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद मृतक अपने मवेशी लेकर चराने निकल गया. लेकिन सभी आरोपी उनकी हत्या करने की नियत से उनके पीछे-पीछे गए और मौका पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से गिर पड़े."
जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने आगे बताया, "परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना लगते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है."
खुरई ग्रामीण थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया, "खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने व्यक्ति की हत्या कर डाली. शव को मर्चुरी में रखवाया गया है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल