हर्ष मेहता के बाद नए को-स्टार के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। कुछ महीनों से एक्ट्रेस हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह से चर्चा में हैं। कुछ हफ्ते पहले, रोम से उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी और नेटिजन्स ने अंदाजा लगाया था कि दोनों वहां एक साथ वैलेंटाइन डे मना रहे थे। मलाइका ने एक बार फिर एक वायरल वीडियो से सबका ध्यान खींचा है।
सोरब के साथ दिखीं मलाइका
वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ डांस करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। सोराब के साथ मलाइका की केमिस्ट्री की अफवाहें गर्म हैं।
क्या है पूरा मामला?
नेटिजन्स को लगता है कि शायद सोराब, मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं। इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा है। सोराब हाल ही में एक्ट्रेस के नए रेस्टोरेंट में एक पार्टी में गए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का बताया जाता है। सोराब ने पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी।
हर्ष और मलाइका
मलाइका और हर्ष एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे। बाद में, इस कथित कपल को कई बार साथ देखा गया। दोनों को रोम में साथ देखा गया। यह तस्वीर खूब वायरल हुई।जहां मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बहुत खुलकर बोलती थीं, वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक हर्ष के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।
मलाइका का वर्कफ्रंट
मलाइका फिल्मों में अपने डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में देखा गया।
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
बिहार उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान और मतगणना का पूरा कार्यक्रम जारी
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान