दक्षिण में पीएम मोदी की सक्रियता, आज केरल-तमिलनाडु का दौरा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी केरलम में करीब 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए का सुशासन एजेंडा केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ की नीतियों से अलग है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके अब एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। उन्होंने आगे बताया कि वो बुधवार को केरलम के एर्नाकुलम और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। केरलम पहुंचने पर प्रधानमंत्री अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली समारोह में भी भाग लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर कहा कि, मछुआरों के कल्याण के लिए इस संस्था का काम सराहनीय है।
प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं ऊर्जा, हाईवे, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, रेलवे समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे और दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नीलगिरी और इरोड जिलों में बीपीसीएल के सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखेंगे और चेन्नई में आईओसीएल के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 3 रेलवे स्टेशनों शोरनूर जंक्शन, कुट्टिप्पुरम और चंगनाश्शेरी का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है, जहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति