पहले प्रपोजल हुआ रिजेक्ट, फिर 6 महीने की डेटिंग के बाद फरमान ने कही दिल की बात
2025 के महाकुंभ मेले में वायरल हुईं मोनालिसा भोसले ने 11 मार्च को केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। केरल में दोनों के शादी करने के बाद कपल पर लव जिहाद के आरोप लगने लगे। मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जिहाद करार दिया। अब एक दिन बाद कपल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। मोनालिसा और फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को झुठलाया है। साथ ही फरमान ने मोनालिसा के प्रपोजल और अपने प्यार को लेकर भी बात की।
कपल ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्रेम कहानी साझा की। इस दौरान फरमान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। छह महीने तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया |फरमान ने कहा, ‘हमने केरल में इस जगह शादी करने का फैसला किया क्योंकि हमें नयनार मंदिर बहुत पसंद है। केरल के लोग बहुत अच्छे हैं।’ वहीं मोनालिसा ने कहा कि यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं। हमने छह महीने तक डेटिंग की।
फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे फरमान और मोनालिसा
अपनी छह महीने की डेटिंग को साठ साल का प्यार बताते हुए फरमान खान ने कहा कि ये छह महीने साठ साल के प्यार जैसे थे, इसीलिए हमने शादी करने का फैसला किया। हम एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। हम साथ काम कर रहे थे। हमने बातचीत की। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने पहले तो मना कर दिया, लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया।
2025 प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई थीं मोनालिसा
मोनालिसा साल 2025 में महाकुंभ मेले में अपनी अनोखी नीली-भूरी आंखों के कारण वायरल हो गईं थीं। उन्हें प्रयागराज में रुद्राक्ष और माला बेचते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी खूबसूरती और अलग तरह की आंखें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन