स्कूल कैलेंडर अप्रैल 2026: बंद रहने वाले दिन और छुट्टियों का पूरा लाभ
कक्षा 1 से 12वीं की बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं हो चुकी है और अब 1 अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरु होने वाला है। हालांकि इस महीने में प्रमुख त्योहारों और जयंती के चलते कई छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा। साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर विशेष रूप से गुड फ्राइडे और डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह (लगभग 25-27 अप्रैल) से गर्मी का असर तेज होने लगता है, इस दौरान लू भी चलने लगती है, ऐसे में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों के निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा होने की संभावना है। हालांकि, अधिकांश सरकारी स्कूलों में इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश मई से शुरू होने जा रहा है। आइए जानते हैं अप्रैल में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे…
1 से 30 अप्रैल के बीच कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
- 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे 2026 ईस्टर संडे से पहले होता है। इस बार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पड़ रहा है। अधिकांश राज्यों में इस दिन स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहता है।
- 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार): कुछ स्कूलों में अवकाश रह सकता है।
- 12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 13 अप्रैल (सोमवार): उत्तर भारत विशेषकर पंजाब व हरियाणा में बैसाखी के अवसर पर स्कूल बंद रहते हैं। वहीं महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और कर्नाटक-आंध्र प्रदेश में उगादि के कारण छुट्टी रह सकती है।
- 14 अप्रैल (मंगलवार): संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूरे भारत में स्कूलों व कॉलेजों में अवकाश रहता है।
- 15 अप्रैल (बुधवार): असम में बिहू, पश्चिम बंगाल में पोइला बैशाख और हिमाचल प्रदेश में ‘हिमाचल दिवस’ के कारण स्कूलों में छुट्टी रह सकती है।
- 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 25 अप्रैल (चौथा शनिवार): कुछ स्कूलों में अवकाश रह सकता है।
- 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया