घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
रोहतास। जिले में 24 मार्च को जमीनी विवाद में हुई एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या के बाद उसकी पत्नी ने गहरे मानसिक तनाव में आकर अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक हसन राजा की पत्नी रेशमा खातून ने सोमवार रात अपने बच्चों तैयबा खातून और हमजद के साथ घर का दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर तीनों अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर कर दिया है। गौरतलब है कि रेशमा खातून के पति हसन राजा की 24 मार्च को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमलावर उन्हें लाठी-डंडों से पीटते और रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते नजर आए थे। पति की हत्या के बाद से ही रेशमा गहरे सदमे में थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस नई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज