आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। ललित मोदी ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से टीम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ये पहली बार नहीं है जब ललित मोदी ने गोयनका पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक पर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं। मालूम हो कि ललित मोदी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और वह लंबे समय से देश से बाहर है।
ललित मोदी के गुस्सा का क्या है कारण?
- लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा था।
- मैच के बाद संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था जिसमें गोयनका पंत को कुछ कहते दिख रहे थे।
- ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच क्या बात हुई, यह स्पष्ट नहीं है।
- इस घटना को फैंस और आलोचक गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़ कर देख रहे हैं।
- सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका से जुड़े मीम्स वायरल हो रहे हैं।
- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था कि टूर्नामेंट में एक गेम हुआ है। इसकी कोई जरूरत नहीं है।
एक्स पर निकाली भड़ास
ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, मैंने आपसे कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका आईपीएल में टीम के मालिक बनने के लायक नहीं हैं। मैं उनके बर्ताव से सच में शर्मिंदा हूं। मैंने आईपीएल को फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बनाया था, न कि हर बार, हर साल ऐसा होने के लिए। अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम का मालिकाना हक हमेशा के लिए छीन लेता। गोयनका घमंडी हैं। इसी मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी अनुबंध में एक क्लॉज है। बीसीसीआई इसे लागू करे, ईमानदारी सबसे ऊपर रहे। फैंस और खिलाड़ी दोनों इसे याद रखेंगे।
लखनऊ ने दिया था स्पष्टीकरण
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सबकुछ ठीक होने का स्पष्टीकरण दिया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि आप जो कुछ भी देख रहे हैं वह सच नहीं है। यहां मैच के बाद की अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं, जब कैमरे कट नहीं करते। मैच के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे फैंस, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति